Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन पर ₹143-करोड़ का भुगतान नहीं करने का आरोप है। दरअसल, बेंगलुरु में कर्मचारियों के लिए किराये पर लिए गए 700-फ्लैट्स का किराया और यूटिलिटी बिल बकाया है। इसके बाद BCD Emprasa LLP ने वसूली के लिए NCLT में इंसॉल्वेंसी याचिका दाखिल की है। हालांकि, कंपनी को दिवालिया घोषित नहीं किया गया है।