Foxconn ने विवाहित औरतों को जॉब नहीं देने के आरोप पर फिर दी सफाई, कहा- उनका स्वागत है
फॉक्सकॉन कंपनी ने शादीशुदा महिलाओं को जॉब नहीं देने के आरोप पर फिर से सफाई देते हुए कहा है कि वह भेदभाव नहीं करती है। कंपनी के चेयरमैन यंग लियू ने शनिवार को तमिलनाडु में महिलाओं के लिए रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कहा, "हम ज़्यादा-से-ज़्यादा महिलाओं को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। शादीशुदा महिलाओं का भी स्वागत है।"