विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने लगातार 10 कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाज़ार में खरीदारी करते हुए नवंबर में अब तक करीब ₹94,250 करोड़ लगाए हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने ₹5,737 करोड़ के शेयर खरीदे। क्रूड की कीमतों में नरमी, कंपनियों के बेहतर नतीजों और वैश्विक हालात में बदलाव को निवेश बढ़ने की वजह माना जा रहा है।