FPI ने अक्टूबर में अबतक भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹52,100 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अक्टूबर में अबतक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹52,100 करोड़ निकाले हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका में बॉन्ड पर बढ़ते प्रतिफल और डॉलर की मज़बूती के कारण निवेशकों का भरोसा कमज़ोर हुआ है। सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने सितंबर में भी भारतीय शेयरों से ₹35,861 करोड़ निकाले थे।