विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 3-13 नवंबर के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में ₹76,188.75 करोड़ की नेट खरीदारी की जो दिसंबर 2023 के ₹66,135 करोड़ की खरीदारी से अधिक है। विदेशी निवेशकों ने AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के दबाव पर भारतीय बाज़ार का रुख किया। सितंबर में विदेशी निवेशकों ने ₹35,861 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की थी।