दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के बैन के बावजूद केवेन्यू की सब्सिडियरी जेएनटीएल को ₹180 करोड़ के ओआरएस स्टॉक को बेचने की इजाज़त दे दी है। गौरतलब है, एफएसएसएआई ने कंपनियों द्वारा चीनी-युक्त पेय पदार्थों की लेबलिंग में ORS का इस्तेमाल करने से रोक लगाई थी जिसके बाद जेएनटीएल ने कोर्ट का रुख किया था।