FSSAI का ब्लू टिक के साथ इंस्टाग्राम पर बना फेक अकाउंट, PIB ने जारी की चेतवानी

इंस्टाग्राम पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नाम से एक फर्ज़ी अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट का यूज़रनेम fssaiindiaa है जिसपर 1165 फॉलोअर्स और 28 पोस्ट हैं। गौरतलब है, इस अकाउंट को ब्लू टिक से वैरिफाई भी किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फेक बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।