FSSAI ने जांच में बिसलेरी का पानी 'अनसेफ' बताया है। FSSAI ने कहा, "बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से जांच के लिए पैकेज़्ड वॉटर (मिनरल वॉटर छोड़कर) का नमूना लिया गया...यह रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया...लैब की जांच में FSS ऐक्ट-2006 के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया...अभियोजन शुरू करने की मंज़ूरी दी गई।"