FSSAI ने नियम उल्लंघन पर 'बीकानेरवाला' और 'किंडर जॉय' समेत कई फूड ब्रैंड्स को नोटिस भेजा
FSSAI ने भ्रामक विज्ञापनों, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों को लेकर सफोला, किंडर जॉय, रॉ प्रेसरी, बीकानेरवाला और परम डेयरी समेत कई फूड ब्रैंड्स को नोटिस भेजा है। शिकायतों में बीकानेरवाला की साफ-सफाई को लेकर सवाल और IRCTC के ज़रिए सप्लाई किए गए परम डेयरी के दही व रबड़ी में कथित फंगस मिलने का मामला शामिल है।