FSSAI ने 2 फूड कंपनियों पर कसा शिकंजा, शिवम एग्रो और टीसीएफ का लाइसेंस निलंबित
FSSAI ने शिवम एग्रो और TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स के लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए हैं। FSSAI ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स के मामले में FSSAI को ई-कॉमर्स मंच से मंगाए गए खाद्य उत्पाद को लेकर उपभोक्ता की शिकायत मिली थी।