inshorts

तीन प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक का असर? Old Monk की कंपनी की कमाई 64% गिरी

ओल्ड मॉन्क बनाने वाली मोहन मीकिन का ऑपरेशन से रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 64% गिरकर ₹288-करोड़ रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹792-करोड़ था। दरअसल, FSSAI ने महाराष्ट्र की यूनिट में ओल्ड मॉन्क के तीन वैरिएंट की सामग्री और उन्हें रम के तौर पर बेचने पर रोक लगाई थी जिससे कंपनी का रेवेन्यू गिरा।