'CNBC-TV18' की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में देश की टॉप 12 पीएसयू में कुल 23,306 कर्मचारियों की कमी देखी गई। बकौल रिपोर्ट, पिछले वित्त वर्ष में कोल इंडिया में कर्मचारियों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट हुई और कंपनी ने 10,349 कर्मचारियों की कमी दर्ज की। वहीं, रिपोर्ट है कि एसबीआई में इस दौरान 3,562 कर्मचारी कम हुए।