inshorts

FY26 की चौथी तिमाही में LIC में OFS के ज़रिए अपनी 1-2% हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार वित्त वर्ष (2025-26) की चौथी तिमाही में LIC में अपनी 1-2% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के ज़रिए बेचने पर विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट, पहले 2.5-3% हिस्सेदारी बिक्री पर चर्चा थी लेकिन बाज़ार में कमज़ोर निवेशक रुचि और बड़ी हिस्सेदारी के आकार को देखते हुए इसे घटाकर 1-2% करने की संभावना जताई गई है।