inshorts

देश में किन 5 राज्यों को मिला सबसे ज़्यादा टोल?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देशभर में टोल वसूली से कुल ₹70,278-करोड़ की कमाई हुई जिसमें ₹8,862-करोड़ के साथ उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद राजस्थान से ₹7,318-करोड़, महाराष्ट्र से ₹7,054-करोड़, गुजरात से ₹6,352-करोड़ और तमिलनाडु से ₹4,708-करोड़ का टोल वसूला गया। इन पांच राज्यों की कुल हिस्सेदारी देश की टोल कमाई में करीब 49% रही।