GaN का पूरा नाम गैलियम नाइट्राइड है। सामान्य चार्जर में सिलिकॉन तकनीक होती है जबकि GaN चार्जर ज़्यादा पावर दे सकता है। यह छोटा, हल्का और कम गर्म होता है। इसमें कई USB पोर्ट होते हैं जिससे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, इसकी कीमत ज़्यादा होती है। 15W या 18W चार्जिंग वाले फोन के लिए सामान्य चार्जर पर्याप्त है।