होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते खतरे के बीच खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के 6 देशों कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, UAE और ओमान मिलकर 1,768 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क बना रहे हैं। करीब $15.4-16 बिलियन की इस परियोजना का 55.92% काम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2030 तक नेटवर्क शुरू करने का लक्ष्य है।