अमेरिकी परामर्श कंपनी मैकिन्से की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन-ज़ी अन्य पीढ़ियों के मुकाबले ज़्यादा फिज़ूलखर्ची करती है और पैसे नहीं होने पर 'बाय नाउ-पे लेटर’ सेवाओं का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, जेन-ज़ी में अन्य पीढ़ियों के मुकाबले उधार पर खरीदारी करना 13% अधिक है। बकौल रिपोर्ट, भारत में 31% उपभोक्ता फिज़ूलखर्ची की योजना तैयार रखते हैं।