GirlsDoPorn पीड़िताओं ने यूएस में जीता अपने वीडियो पर अधिकार, जबरन कराया गया था सेक्स
GirlsDoPorn और GirlsDoToys सेक्स ट्रैफिकिंग गैंग्स की सैंकड़ों पीड़िताओं ने अमेरिका में अपने वीडियोज़-तस्वीरों के अधिकार और $1.8 करोड़ का मुआवज़ा जीता है। मामले में एक एडल्ट फिल्म निर्माता को GirlsDoPorn और GirlsDoToys एडल्ट वेबसाइट्स के मालिकों संग मिलकर ज़बरदस्ती, धोखे से या बहला-फुसलाकर लड़कियों से सेक्स वीडियोज़ में काम करवाने के जुर्म में 20 साल की जेल हुई है।