गूगल ने नया ट्रांसलेशन मॉडल 'ट्रांसलेट जेम्मा' किया लॉन्च, 55 भाषाओं में करेगा अनुवाद
गूगल ने नया ट्रांसलेशन मॉडल 'ट्रांसलेट जेम्मा' लॉन्च किया है। यह ओपन ट्रांसलेशन मॉडल है जो 55 भाषाओं में अनुवाद करने की क्षमता रखता है। गूगल के अनुसार, यह मॉडल उन यूज़र्स के लिए है जो क्लाउड पर निर्भर रहने के बजाय लोकल सिस्टम पर ट्रांसलेशन टूल चलाना चाहते हैं। इसे डेवलपर्स डाउनलोड कर ज़रूरत के मुताबिक बदल सकते हैं।