2027 में धीमी पड़ सकती है US की ग्रोथ की स्पीड! गोल्डमैन सैक्स को क्यों देनी पड़ी चेतावनी?
गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका में बॉन्ड-यील्ड मौजूदा ऊंचे स्तर पर बनी रहती है तो 2027 में आर्थिक ग्रोथ पर दबाव बढ़ सकता है। बेसलाइन अनुमान में ग्रोथ पर 0.2 प्रतिशत अंक का असर पड़ने की उम्मीद है जबकि ऊंची उधारी लागत बनी रहने पर यह असर 0.5 प्रतिशत अंक से थोड़ा ज़्यादा हो सकता है।