inshorts

दिल्ली में GRAP-3 हटते ही फिर बिगड़ी हवा! उत्तम नगर में AQI 399 पहुंचा

दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 214 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। GRAP-3 की पाबंदियां हटने के बाद हवा की गुणवत्ता में फिर गिरावट आई है। उत्तम नगर में AQI 399 पहुंच गया, जो राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। GRAP-3 हटने के बाद स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।