दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर से 20 नवंबर के बीच GRAP के तहत पूर्वी रेंज में विशेष अभियान चलाया। इसका मकसद CAQM के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना था। इस दौरान PUCC उल्लंघन को लेकर 8,027 चालान काटे गए और 61,865 वाहनों की जांच में 3,574 को सीमा से वापस लौटाया गया जबकि 321 ओवरएज वाहन ज़ब्त किए गए।