inshorts

GST 2.0 के कारण iPhone 17 Pro Max से कम की कीमत में आएंगी रॉयल एनफील्ड की ये बाइकें

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 350सीसी इंजन बाइक्स पर 28% के बजाय 18% जीएसटी लगेगा। इसके कारण रॉयल एनफील्ड की सब-350सीसी मोटरसाइकलों की एक्स-शोरूम कीमत 8.2% तक कम हो सकती है जिससे 'हंटर-350' ₹1.38 लाख-₹2.16 लाख तक, 'क्लासिक-350' ₹1.81 लाख-₹2.15 लाख तक व बुलेट-350 ₹1.62 लाख-₹2.02 लाख तक मिलेंगी। वहीं, आईफोन17 प्रो मैक्स की कीमत ₹1.5 लाख-2.3 लाख है।