GST 2.0 के बाद से 1 महीने में बिकीं 5 लाख+ कारें, पिछले साल के मुकाबले 50% की हुई बढ़त
मार्केट ऑबज़र्वर्स के अनुसार, जीएसटी की नईं दरें लागू होने के बाद एक महीने में 5 लाख से अधिक कारें बिकी हैं। बकौल रिपोर्ट, यह पिछले त्योहारी सीज़न के मुकाबले 50% अधिक है जबकि विक्रेताओं ने इसे दशक की सबसे मज़बूत वृद्धि माना है। इस बीच मारुति सुज़ुकी ने 3,25,000 व टाटा मोटर्स ने 1,00,000 से अधिक वाहन डिलीवर किए।