inshorts

GST इंस्पेक्टर बनते ही प्रेमिका ने प्रेमी को छोड़ा, राजस्थान में आहत क्लर्क ने दी जान

कोटा (राजस्थान) में 28-वर्षीय प्रकाश स्वामी नामक सरकारी क्लर्क ने कथित रूप से पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। सुसाइड नोट में प्रकाश ने पूर्व प्रेमिका व उसके प्रेमी का ज़िक्र कर लिखा, "मेरी मौत का ज़िम्मेदार प्यार है।" बकौल पुलिस, जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर प्रेमिका ने प्रकाश से बातचीत बंद कर दी और दूसरे के साथ संबंध बनाए।