GST काउंसिल बैंकों के सोना-चांदी आयात पर टैक्स छूट कर सकती है खत्म
GST काउंसिल 7 अक्टूबर को होने वाली बैठक में बैंकों और सरकार की ओर से चुनी गई एजेंसियों द्वारा सोना, चांदी और प्लेटिनम के इंपोर्ट पर मिलने वाली IGST छूट हटाने पर विचार कर सकती है। फिलहाल इन आयातों पर 3% आईजीएसटी लगता है लेकिन इन संस्थाओं को छूट मिली हुई है। यह छूट 2017 में शुरू की गई थी।