inshorts

GST कट के बाद कोलगेट ने घटा दिए दाम

22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले कोलगेट-पामोलिव ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाई हैं। नए रेट्स के मुताबिक, कोलगेट टोटल हेल्थ 80-ग्राम का टूथपेस्ट ₹95 के बदले अब ₹80 में मिलेगा, 50-ग्राम मैक्सफ्रेश की कीमत ₹138 से घटकर ₹135 हो गई। कंपनी ने ग्राहकों को खरीदारी के समय कीमतों की जांच करने की सलाह दी।