GST कटौती के 7 दिन बाद तक 30% खरीदारों को ही हुआ फायदा: सर्वे

लोकलसर्कल्स के सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत में संशोधित जीएसटी व्यवस्था लागू होने के एक हफ्ते बाद करीब 30% से भी कम उपभोक्ताओं ने पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स व दवाओं जैसी चीज़ों पर कम दरों का लाभ मिलने की बात कही है। इनमें 76% वाहन खरीदारों ने पूरा लाभ मिलने व 10% दवा खरीदारों ने पूरा लाभ मिलने की बात स्वीकारी है।