inshorts

GST कटौती के पहले दिन जमकर हुई ऑनलाइन शॉपिंग, क्रेडिट कार्ड खर्च ₹10,000 करोड़ तक पहुंचा

जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने के बाद देशभर में ई-कॉमर्स साइट्स पर ग्राहकों द्वारा किए गए खर्च में बढ़ोतरी दर्ज हुई। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ई-कॉमर्स साइट्स पर हुआ लेन-देन 22 सितंबर को एक दिन में ही 6 गुना बढ़कर करीब ₹10,411 करोड़ तक पहुंच गया। 21 सितंबर को यह आंकड़ा ₹1,514 करोड़ था।