भारत के बीमा नियामक आईआरडीएआई के अनुसार, सरकार द्वारा इंश्योरेंस पॉलीसिज़ पर से जीएसटी को हटाए जाने के बाद अक्टूबर में नई लाइफ इंश्योरेंस पॉलीसिज़ से मिलने वाला पैसा 12.1% बढ़कर ₹34,007 करोड़ हो गया। यह ग्रोथ मुख्यतः इंडिविज़ुअल सेगमेंट में आई बढ़त के कारण आई। गौरतलब है, अगस्त-2025 में नए पॉलिसीज़ से मिले पैसे में 5.2% गिरावट हुई थी।