रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में जीएसटी सुधार लागू होने के पहले दिन ₹1100 करोड़ का इनफ्लो दर्ज किया गया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने आने वाले महीनों में बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है। गौरतलब है, जीएसटी 2.0 के तहत सरकार ने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी पर टैक्स शून्य कर दिया है।