एफआईसीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू होने के बाद भारतीय उपभोक्ताओं को प्रति व्यक्ति ₹58-88 की मासिक बचत हो सकती है। वहीं, असल जीएसटी का बोझ ग्रामीण उपभोक्ताओं पर से 6.03% घटकर 4.27% व शहरी उपभोक्ताओं के लिए 6.38% से घटकर 4.38% हो जाएगा जिससे लोगों के पास अतिरिक्त खर्च के लिए अधिक पैसा बचेगा।