GST कलेक्शन ने किया कमाल, सितंबर में 9.1% की ग्रोथ के साथ हुई ₹1.89 लाख करोड़ की कमाई

नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने सितंबर में हुए जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। सितंबर में जीएसटी से ₹1.89 लाख करोड़ जुटाए गए हैं जो सितंबर 2024 के ₹1.73 लाख करोड़ के मुकाबले 9.1% ज्यादा है। वहीं, सितंबर में जीडीपी से जुड़ा रेवेन्यू 6.8% बढ़कर ₹1.36 लाख करोड़ हो गया है।