GST दर में कटौती के बावजूद क्यों नहीं सस्ता हुआ होटल में ठहरना, जानें वजह

सरकार ने ₹7,500/रात तक के होटल रूम पर जीएसटी 12% से 5% कर दिया है लेकिन इस श्रेणी के होटल मालिक अब बिजली, किराया, सर्विस या फर्नीचर पर दिया टैक्स इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में नहीं ले सकते हैं। नतीजतन, वे ये अतिरिक्त खर्च ग्राहकों से वसूल रहे हैं जिससे कुल बिल पर ज़्यादा अंतर नहीं पड़ रहा है।