22 सितंबर से जीएसटी में सुधार लागू होने के बाद पहले दिन एसी-टीवी की ज़बरदस्त बिक्री हुई है। हायर इंडिया के चेयरमैन एनएस सतीश ने बताया, "हमारे डीलर ने किसी भी अन्य सोमवार की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री दर्ज की।" वहीं, टीवी बनाने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ ने कहा, "पहले दिन बिक्री 30-35% बढ़ी।"