21 सीजीएसटी क्षेत्रों के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी सुधारों के बाद 54 में से 30 रोज़मर्रा की वस्तुओं की कीमतों में उम्मीद से ज़्यादा कमी आई है। इनमें बटर, घी, पनीर, शैम्पू, टैल्कम/फेस पाउडर और क्लिनिकल डायपर शामिल हैं। खिलौने, छाते टेबल, किचन और लोहे, स्टील व तांबे से बने घरेलू सामान की कीमतों में भी अप्रत्याशित कटौती हुई।