अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, जीएसटी की नई दरों से 1-साल में महंगाई लगभग 1% तक कम हो सकती है। बकौल एक्सपर्ट्स, जीएसटी 2.0 के तहत कीमतों में सबसे ज़्यादा कटौती कपड़े-फुटवियर, रोज़मर्रा के सामान, दवाइयां, प्रोसेस्ड फूड, टू-व्हीलर, गाड़ियों और सीमेंट जैसे सेक्टर्स में हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग उपभोक्ता समूहों पर इसका असर उनकी खपत की आदतों पर निर्भर करेगा।