GST नेटवर्क (GSTN) ने ई-वे बिल में मेट्रो को सामान ढुलाई के नए विकल्प के रूप में जोड़ा है। अब कारोबारी ₹50,000/उससे अधिक कीमत का माल मेट्रो से भेजने पर उसकी जानकारी ई-वे बिल में दर्ज कर सकेंगे। यह विकल्प फिलहाल API यूज़र्स के लिए टेस्टिंग में उपलब्ध है। लाइव सिस्टम में इसे लागू करने की तारीख बाद में बताई जाएगी।