जीटी ने शनिवार को डीसी के खिलाफ अहमदाबाद में 204 रन के लक्ष्य को हासिल कर आईपीएल इतिहास में अपने सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया। जॉस बटलर के 97*(54) रन की बदौलत जीटी ने 3 विकेट खोकर 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ जीटी पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।