inshorts

GTA 6 में मिलेंगे 61 चीट कोड, इस्तेमाल करना होगा पहले से मुश्किल

GTA 6 भारत समेत दुनिया के कई देशों में रिलीज़ हो चुकी है और इसमें कुल 61 चीट कोड दिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चीट कोड इस्तेमाल करने के लिए खिलाड़ियों को पहले सभी 91 मिशन पूरे करने होंगे। इसके बाद गेम के प्रोग्रेस मेनू में चीट कोड का विकल्प दिखाई देगा लेकिन सभी कोड एक साथ नहीं खुलेंगे।