GTA VI लॉन्च होते ही प्लेयर्स को कई बग/ग्लिच का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन वायरल वीडियो में कार/ट्रक हवा में उड़ते, किरदार ज़मीन के अंदर गिरते और पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गड़बड़ियां नज़र आ रही हैं। कुछ प्लेयर्स ने दीवारों के आर-पार निकलने और विमान का दरवाज़ा खुलने का एनिमेशन गायब होने की शिकायत की है।