यूरोप ने Gucci समेत 3 लग्ज़री ब्रैंड्स पर लगाया ₹1,613 करोड़ का फाइन, जानें क्यों

यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने गैरकानूनी तरीके से 'प्राइस कंट्रोल' करने व ऐंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिसेज़ के कारण यूरोपियन लग्ज़री फैशन ब्रैंड्स Gucci, Chloé और Loewe पर कुल €157 मिलियन ( करीब ₹1,607 करोड़) का जुर्माना लगाया है। ईयू ने जांच में पाया कि कंपनियों ने रिटेलर्स पर दबाव डालकर अपने प्रोडक्ट्स की न्यूनतम कीमत तय करवाई जिससे बाज़ार में कॉम्पिटिशन घट गया।