इस दिग्गज कंपनी के शेयर में आ सकती है 48% की तेज़ी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1525 का टारगेट
चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,525 का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा भाव से 48% ऊपर है। मार्केट एनालिस्ट्स ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के अर्निंग पर शेयर के अनुमान को 14.5% तक बढ़ा दिया है। मंगलवार को कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 3.32% तक उछल गए।