inshorts

H-1B वीज़ा की फीस बढ़ने की खबर सुनते ही US में फ्लाइट्स से उतरने लगे भारतीय लोग

X पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की ऐप्लीकेशन फीस $100,000 (करीब ₹88,00,000) किए जाने की घोषणा के बाद भारत की फ्लाइट्स में सवार भारतीय यात्री विमान से उतरने लगे। एक पोस्ट में लिखा है, "कई लोग इस डर से उतर गए कि उन्हें दोबारा अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी।"