inshorts

H-1B वीज़ा फीस बढ़ने के बीच स्नैपडील के को-फाउंडर ने सुनाई अपनी वीज़ा रिजेक्शन की कहानी

H-1B वीज़ा फीस में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भारतीय उद्यमी और स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल ने बताया है कि 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए उन्हें H-1B वीज़ा रिजेक्शन का ईमेल आया था। उन्होंने कहा, "यह दिल तोड़ने वाला पल था लेकिन...भारत आकर ज़िंदगी बदल गई।" बकौल कुणाल, इस बढ़ोतरी से भारत में टैलेंट की बहार आएगी।