HBL इंजीनियरिंग को रेलवे से मिला ₹763 करोड़ का काम, 12% चढ़े कंपनी के शेयर

एचबीएल इंजीनियरिंग को सेंट्रल रेलवे ने ₹762.56 करोड़ की लागत से 413 स्टेशनों के लिए आधुनिक कवच सिस्टम बनाने का ऑर्डर दिया है जिसके बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 12% की तेज़ी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹532.15 के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 18 महीने में पूरा करना है।