HCL के फाउंडर शिव नादर ने बेटी को HCL कॉर्प और वामा दिल्ली में दी 47% की हिस्सेदारी
एचसीएल के फाउंडर शिव नादर ने एचसीएल कॉर्प और वामा दिल्ली में अपनी 47% की हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को गिफ्ट में दे दी है। एचसीएल टेक के अनुसार, हिस्सेदारी के ट्रांसफर होने के बाद रोशनी नादर के पास कंट्रोलिंग स्टेक होगा और वह वामा दिल्ली और एचसीएल कॉर्प में मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएंगी।