HCL टेक का Q3 में मुनाफा 11% घटकर ₹4076 करोड़ रहा, ₹12 इंटरिम डिविडेंड का किया एलान

आईटी दिग्गज HCL टेक्नोलॉजीज़ ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11% घटकर ₹4,076 करोड़ रहा है। वहीं, कंपनी ने इस तिमाही में ₹12 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड भी घोषित किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी तय की गई है।