HCL ने बढ़ाई फ्रेशर्स की सैलरी, एलीट इंजीनियरों को ₹22 लाख तक का दे रही पैकेज

एचसीएलटेक ने 2026 बैच के फ्रेशर्स के लिए सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। अब AI और उन्नत तकनीकों में विशेषज्ञ फ्रेशर एलीट इंजीनियर्स को ₹18 लाख से ₹22 लाख तक सालाना ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर राम सुंदरराजन ने कहा, "बेहतर प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए हमें प्रतिस्पर्धी होना ज़रूरी है।"