HCLटेक अक्टूबर में बढ़ाएगी वेतन, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगी 12-15% हाइक
आईटी कंपनी एचसीएलटेक अक्टूबर से कर्मचारियों का वेतन 7% बढ़ाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 12-15% बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन के मुताबिक, उम्मीद है कि दिसंबर तिमाही में वेतन वृद्धि का उसके ऑपरेटिंग मार्जिन पर कम प्रभाव पड़ेगा। कंपनी ने सोमवार को वित्त वर्ष-2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।